कुरडेग पल्ली में 80 बच्चों ने ग्रहण किया परम प्रसाद

कुरडेग : कुरडेग कैथोलिक पल्ली परिसर खालीजोर में 80 बालक -बालिकाओं ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर फादर इसीदोर केरकेट्टा एवं अन्य पुरोहितों द्वारा धार्मिक मिस्सा अनुष्ठान कराया गया. परम प्रसाद ग्रहण समारोह में उपस्थित मसीही को संबोधित करते हुए अपने संदेश में फादर इसीदोर केरकेट्टा ने कहा उजला रविवार के शुभ […]

कुरडेग : कुरडेग कैथोलिक पल्ली परिसर खालीजोर में 80 बालक -बालिकाओं ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर फादर इसीदोर केरकेट्टा एवं अन्य पुरोहितों द्वारा धार्मिक मिस्सा अनुष्ठान कराया गया.
परम प्रसाद ग्रहण समारोह में उपस्थित मसीही को संबोधित करते हुए अपने संदेश में फादर इसीदोर केरकेट्टा ने कहा उजला रविवार के शुभ अवसर पर प्रथम परम प्रसाद संस्कार ग्रहण करने का मतलब पुनर्जीवित येशु में पूर्ण विश्वास करना है. येशु के क्रूस मरण के पश्चात उनके शिष्यों में पूर्ण विश्वास का अभाव था कि प्रभु पुनर्जीवित होंगे. पर येशु ने शिष्यों को उजला रविवार के दिन बंद कमरे में दर्शन दिये और कहा तुम्हें शांति मिले.
उन्होंने अपने शिष्य थोमस से कहा तुम मेरे बगल में हाथ डालो और अविश्वासीनहीं विश्वासी बनो. तुम मुझे देखा तब विश्वास किया पर धन्य हैं वे जो बिना देखे ही विश्वास करते हैं.
उक्त घटना के बाद शिष्यों को पूर्ण विश्वास हुआ कि पुनर्जीवित हो उठे हैं. शिष्यों ने पुनर्जीवित प्रभु की साक्षी देने के लिए पूर्ण विश्वास के साथ निकल पड़े. उन्होंने यह भी कहा परम प्रसाद में येशु रहते हैं. उन्हें पहचाने और जीवन में येशु के साथ चलें. फादर ने कहा कि धार्मिक जीवन में पुख्ता बनने के लिए माता-पिता, धर्म माता -पिता, अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को प्रोत्साहित करें. प्रथम परम प्रसाद संस्कार ग्रहण करनेवाले बालक -बालिकाओं ने पहली बार येशु को ग्रहण करने की खुशी में स्वागत गान प्रस्तुत कर खुशी का इजहार किया. मौके पर काफी संख्या में मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >