आर्थिक मदद कर लोगों ने शव भेजा

सिमडेगा़ : शहरी क्षेत्र के प्रिंस चौक पर एक बस से उतरते ही एक व्यक्ति की मौत शनिवार रात हो गयी थी. स्थानीय लोगों के आर्थिक मदद से उसके शव को उसके गांव तक भेजा गया. जानकारी के मुताबिक सिकरियाटांड़ बगडांड़ निवासी रतनू मांझी अपने बीमार पिता शिवनाथ मांझी को रांची से इलाज करा कर […]

सिमडेगा़ : शहरी क्षेत्र के प्रिंस चौक पर एक बस से उतरते ही एक व्यक्ति की मौत शनिवार रात हो गयी थी. स्थानीय लोगों के आर्थिक मदद से उसके शव को उसके गांव तक भेजा गया. जानकारी के मुताबिक सिकरियाटांड़ बगडांड़ निवासी रतनू मांझी अपने बीमार पिता शिवनाथ मांझी को रांची से इलाज करा कर बस से सिमडेगा आये थे. प्रिंस चौक पर जैसे ही उतरे पिता शिवनाथ मांझी की मौत हो गयी. बेटे के पास पैसे नहीं थे. समस्या को देखते हुए लोगों ने गाड़ी की व्यवस्था की. वहीं अशोक मिश्रा ने दो हजार की राशि सहित अन्य लोगों ने आर्थिक मदद की. इसके बाद शव को उसके घर तक लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >