सिमडेगा़ : बैंक ऑफ इंडिया स्थित एलडीएम कार्यालय के सभागार में स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में 10 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें चाउमीन, मैंचुरियन, भेलपुरी, चाट, दही पुरी सहित विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण सत्यव्रत ठाकुर दे रहे हैं.
प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन एलडीएम संजय शहगल ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण में कोलेबिरा प्रखंड के तीन, पाकरटांड़ प्रखंड के पांच, जलडेगा प्रखंड के पांच, ठेठइटांगर प्रखंड के तीन, बानो प्रखंड के दो एवं सिमडेगा प्रखंड के पांच सहित कुल 23 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. प्रशिक्षण शिविर में सफल बनाने में संस्था के निदेशक जोन कुल्लू रूही डुंगडुंग, बिनकस लकड़ा आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. प्रशिक्षण का समापन 30 अप्रैल को होगा. समापन के अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा.
