पेड़ गिर गये, कई क्षेत्रों में िबजली चली गयी
बानो : जिले के कई क्षेत्रों में बुधवार को आंधी-तूफान से कई पेड़ गिर गये. बिजली के तार भी टूट गये. आंधी से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि अपराह्न करीब चार बजे आंधी आयी. आंधी में बानो में एक विशाल पेड़ गिर गया. इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
आंधी से पेड़ों पर लगे आम झड़ गये. इधर, लचरागढ़ में विनोद होटल के पास भी एक पेड़ गिर गया. आंधी से बिजली का तार टूट जाने से कई क्षेत्र में बिजली चली गयी. आंधी-तूफान से जिले के कई प्रखंडों मेंं भी नुकसान होने की सूचना है. बानो स्थित संत थॉमस स्कूल के समीप पेड़ एक घर पर गिर गया. हालांकि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. चंदबगीचा के आधा दर्जन पेड़ों पर लगे आम झड़ गये.
कोलेबिरा. कोलेबिरा में आंधी-तूफान से कई पेड़ व बिजली के तार गिर गये. तार गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. वहीं बारिश होने से लोगों को गरमी से राहत मिली. आंधी तूफान से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है.
