ठेठइटांगर : ठेठइटांगर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के समीप पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा महिला मंडल एवं ग्रामीणों की आयोजित बैठक में उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री भी शामिल हुए. इस दौरान उपायुक्त ने शौचालय निर्माण पर विशेष रूप से बल दिया.
लोगों ने गांव को खुले में शौच मुक्त करने का संकल्प लिया. उपायुक्त ने कहा कि खुले में शौच एवं नशापान दोनों असामाजिक व्यवहार है.जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें. इस अवसर पर एसी अरविंद कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री मारकंडे, यूनिसेफ के कृष्णा राणा, दीपशिखा कुमारी,थाना प्रभारी बृज कुमार, अजय कुमार सिंह व मुखिया बंधु मांझी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
