गाइन लाइन के तहत काम करने का निर्देश

पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों को दिये गये कई निर्देश अनुपस्थित पंचायत सेवकों से शो कॉज मांगा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का निर्देश सिमडेगा : जिला परिषद कार्यालय के सभागार में 13वें व 14वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक जिला परिषद अध्यक्ष मेनोन एक्का की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बांसजोर, बोलबा, […]

पंचायत सेवकों व रोजगार सेवकों को दिये गये कई निर्देश
अनुपस्थित पंचायत सेवकों से शो कॉज मांगा
लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का निर्देश
सिमडेगा : जिला परिषद कार्यालय के सभागार में 13वें व 14वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक जिला परिषद अध्यक्ष मेनोन एक्का की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बांसजोर, बोलबा, ठेठइटांगर एवं केरसई प्रखंड के मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व लेखा लिपिक शामिल हुए. बैठक में 14वें वित्त आयोग की योजनाओं की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी.
कहा गया कि उक्त प्रखंडों में सरकार द्वारा दी गयी गाइड लाइन से बाहर काम किया जा रहा है, जबकि सभी को सरकार की मार्ग दर्शिका के अनुसार काम करने का निर्देश दिया गया था. मुखिया एवं पंचायत सेवकों को निर्देश दिया गया कि गाइड लाइन के मुताबिक कार्य करें तथा भौतिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन के अलावा उपायोगिता प्रमाण पत्र जिला परिषद कार्यालय को उपलब्ध करायें, ताकि समय पर राज्य सरकार को प्रतिवेदन भेजा जा सके. कहा गया कि कार्य में अनियमितता बरतने वाले पंचायत सेवकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
यह भी निर्देश दिया गया कि पंचायत सचिवालयों में ही बैठ कर जनता के कार्य को निष्पादित करें. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पंचायत सेवकों को शो कॉज करने का निर्देश दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से डीडीसी मनोहर मरांडी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, जिप सदस्य कांति केरकेट्टा, आयूषमा कंडुलना व रोशनी कुल्लू के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >