सिमडेगा : सिमडेगा को रेल लाइन से जोड़ने की मांग राज्य सभा में गूंजा है. यह आवाज राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार ने उठायी है. उन्होंने सिमडेगा, गुमला एवं लोहरदगा को एक लाइन से जोड़ने की मांग की. उस समय रेल मंत्री सुरेश प्रभु भी सदन में मौजूद थे. ज्ञात हो कि सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग काफी पुरानी है. राज्य सभा सांसद द्वारा सिमडेगा को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग उठाने पर दीपेश निराला ने उन्हें धन्यवाद दिया है.
शहादत दिवस मनाया गया
सिमडेगा : बोलबा में अखिल भारतीय रौतिया समाज के तत्वावधान में शहीद मुंडल सिंह-बखतर साय का शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रौतिया समाज के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संत प्रसाद सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षित एवं संगठित समाज का निर्माण करने का आह्वान किया गया.
