उपायुक्त से मजदूरी दिलाने की मांग की

सिमडेगा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में काम पूरा होने के बाद भी मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. उक्त मामला सोमवार को समाहरणालय में जनता दरबार में उपायुक्त के सामने उठा. बताया गया कि नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में संवेदक विशाल भगत द्वारा ढवठा टोली में […]

सिमडेगा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में काम पूरा होने के बाद भी मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. उक्त मामला सोमवार को समाहरणालय में जनता दरबार में उपायुक्त के सामने उठा. बताया गया कि नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में संवेदक विशाल भगत द्वारा ढवठा टोली में पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया था.
उक्त निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया था. पथ निर्माण में काम करने वाली महिला मजदूरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड पार्षद राकेश लकड़ा के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात की. मजदूरों की समस्या सुनने के बाद उपायुक्त ने नगर परिषद् कार्यपालक पदाधिकारी को संवेदक के ऊपर कार्रवाई करते हुए महिला मजूदरों की मजदूरी का भुगतान कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >