दो माह में पीएलएफआइ का खात्मा होगा

पुलिस का साथ दें ग्रामीण: एसपी बानो. बानो थाना में एसपी राजीव रंजन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने कहा कि डीजीपी के आदेश के अनुसार जगुआर व जिला पुलिस की टीम पीएलएफआइ के खिलाफ अभियान चला रहा है. दो महीने के अंदर पीएलएफआइ को समाप्त कर दिया जायेगा. जहां-जहां पीएलएफआइ उग्रवादियों की गतिविधि है, […]

पुलिस का साथ दें ग्रामीण: एसपी
बानो. बानो थाना में एसपी राजीव रंजन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की. उन्होंने कहा कि डीजीपी के आदेश के अनुसार जगुआर व जिला पुलिस की टीम पीएलएफआइ के खिलाफ अभियान चला रहा है.
दो महीने के अंदर पीएलएफआइ को समाप्त कर दिया जायेगा. जहां-जहां पीएलएफआइ उग्रवादियों की गतिविधि है, वहां विशेष अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि कोलेबिरा, जलडेगा, बानो, हुरदा, महाबुआंग बांसजोर व ओडगा आदि क्षेत्र मे अभियान चलाया जा रहा है. एसपी ने कहा कि पीएलएफआइ का सुप्रीमो दिनेश गोप को पकड़ने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि उग्रवादियों को पकड़वाने में ग्रामीण पुलिस का सहयोग करें. पकड़वाने वाले ग्रामीण को उचित इनाम दिया जायेगा. इसके लिए इनाम की राशि तय की गयी है. इधर, एसपी ने बानो सर्कल के थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की.
उग्रवादियों को पकड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गयी. इस अवसर पर अभियान एसपी निर्मल गोप, जुगआर के एसपी, पुलिस निरिक्षक सुरेंद्र प्रसाद, कोलेबिरा थाना प्रभारी मनोहर कुमार, बानो थाना प्रभारी विद्यापति सिंह,महाबुआंग थाना प्रभारी महेंद्र, गिरदा प्रभारी रवींद्र कुमार, जलडेगा थाना प्रभारी सामुएल, बांसजोर थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद थे.
उग्रवादियों के नाम व इनाम : दिनेश गोप 25 लाख, मार्टिन केरकेटा 15 लाख, गुजु गोप उर्फ श्याम गोप 10 लाख, संतोष यादव 10 लाख, कारगिल यादव उर्फ धनेश्वर यादव 10 लाख, जगेश्वर दो लाख, अाकाश ऊर्फ बान दो लाख, विजय डांग दो लाख व सचित सिंह पर दो लाख का इनाम रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >