सिमडेगा : पूर्व बीडीओ को तीन साल की सजा

सिमडेगा : गबन के आरोपी पूर्व बीडीओ अमेरिकन रविदास को सीजेएम मधुरेश कुमार वर्मा की अदालत ने तीन साल की सजा सुनायी है. वर्तमान में अमेरिकन रवि दास गढ़वा में जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. इसी मामले का एक अन्य आरोपी बीजू बड़ाइक फरार है. तालाब बना ही नहीं, कर ली […]

सिमडेगा : गबन के आरोपी पूर्व बीडीओ अमेरिकन रविदास को सीजेएम मधुरेश कुमार वर्मा की अदालत ने तीन साल की सजा सुनायी है. वर्तमान में अमेरिकन रवि दास गढ़वा में जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. इसी मामले का एक अन्य आरोपी बीजू बड़ाइक फरार है.

तालाब बना ही नहीं, कर ली राशि की निकासी : जानकारी के अनुसार, वर्ष 2003-04 में अमेरिकन रवि दास सिमडेगा सदर प्रखंड के बीडीओ थे. इसी क्रम में उन्होंने आपदा मद से तालाब निर्माण के 10 लाख 23 हजार छह सौ रुपये का गबन कर लिया. तालाब का निर्माण हुआ ही नहीं और राशि की निकासी कर ली गयी थी. डेढ़ वर्ष बाद तत्कालीन उपायुक्त को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने जांच कराया. जांच में गबन की पुष्टि हुई. इसके बाद अमेरिकन रविदास के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. उस समय से न्यायालय में मामला चल रहा था.

इधर इस मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम मधुरेश कुमार वर्मा ने दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अमेरिकन रवि दास को दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >