लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें: डीएसपी

थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक सिमडेगा : समाहरणालय स्थित डीएसपी कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक डीएसपी प्रदीप उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. सभी थाना प्र्रभारियों ने एक माह के अंदर घटी घटनाओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में डीएसपी श्री […]

थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित डीएसपी कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक डीएसपी प्रदीप उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. सभी थाना प्र्रभारियों ने एक माह के अंदर घटी घटनाओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक में डीएसपी श्री उरांव ने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया़ कहा कि फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करें.
उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें. गश्ती कार्य में तेजी लायें. बैठक में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव, बोलबा थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, ठेठइटांगर थाना प्रभारी चंद्रिका प्रसाद, महिला थाना प्रभारी अशरफी पासवान के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >