अनुमंडलकर्मियों को दिलायी गयी शपथ

सिमडेगा : अनुमंडल कार्यालय परिसर में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो ने अनुमंडलकर्मियों को वृक्षारोपण तथा जल संग्रह के लिए शपथ दिलायी. एसडीओ दिलेश्वर महतो ने शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वन है तो कल है. जल है, तो कल है. श्री महतो ने बताया कि वृक्ष […]

सिमडेगा : अनुमंडल कार्यालय परिसर में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलेश्वर महतो ने अनुमंडलकर्मियों को वृक्षारोपण तथा जल संग्रह के लिए शपथ दिलायी. एसडीओ दिलेश्वर महतो ने शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वन है तो कल है. जल है, तो कल है.
श्री महतो ने बताया कि वृक्ष की कमी के कारण ही कई समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है. झारखंड को स्वच्छ व समृद्ध बनाने के लिए सभी कर्मी हर वर्ष पांच-पांच पौधा लगाने का संकल्प लें. इस अवसर पर सभी कर्मियों को एक-एक पौधा भी दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >