बकाया पारिश्रमिक का भुगतान कराने के लिए डीसी को ज्ञापन

सिमडेगा़ : ठेठइटांगर प्रखंड की कोरोमिया पंचायत के कर्रामुंडा में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चेकडैम का निर्माण किया गया था, किंतु मजदूरों को अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर सभी मजदूर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को […]

सिमडेगा़ : ठेठइटांगर प्रखंड की कोरोमिया पंचायत के कर्रामुंडा में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा चेकडैम का निर्माण किया गया था, किंतु मजदूरों को अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है.
मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर सभी मजदूर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि चेकडैम निर्माण कार्य भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी राकेश डबलू, गुप्तेश्वर सिंह एवं सुमन मिंज की देखरेख में उपेंद्र सिंह एवं असीम एक्का द्वारा कराया गया है, किंतु मजदूरी भुगतान नहीं की गयी है.
मजदूरों का यह भी कहना है कि मजदूरी भुगतान की मांग करने पर टाल मटोल किया जा रहा है. मजदूरों ने शीघ्र मजदूरी भुगतान की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में सुधीर कुल्लू, जुगला टेटे, अनिल टेटे, पवन एक्का, दानिएल टोपनो, शिरिल एक्का, अगुस्तुस टोपनो, पुष्पा एक्का, निर्मला एक्का, हर्षित कोंगाड़ी, तारसिला टेटे सहित करीब 100 मजदूर शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >