सदर अस्पताल से जागरूकता रथ रवाना

सिमडेगा़ : सदर अस्पताल परिसर से झारखंड स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार नियोजन जागरूकता पखवारा के तहत जागरूकता रथ को विदा किया गया. सदर अस्पताल के एसीएमओ डॉ बेरोनेन तिर्की ने हरी झंडी दिखा कर विदा किया. मौके पर जानकारी दी गयी कि उक्त जागरूकता रथ विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर परिवार नियोजन के प्रति […]

सिमडेगा़ : सदर अस्पताल परिसर से झारखंड स्वास्थ्य मिशन के तहत परिवार नियोजन जागरूकता पखवारा के तहत जागरूकता रथ को विदा किया गया. सदर अस्पताल के एसीएमओ डॉ बेरोनेन तिर्की ने हरी झंडी दिखा कर विदा किया.
मौके पर जानकारी दी गयी कि उक्त जागरूकता रथ विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम करेगा. जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के अलावा विशेष रूप से परिवार नियोजन के बारे में बताया जायेगा. मौके पर मुख्य रूप से डॉ सुजीत कुमार मुरमू, जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान,जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल बरला के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >