सिमडेगा़ : जयप्रकाश नारयण उद्यान में झारखंड पार्टी द्वारा शोक सभा की गयी़ उपस्थित लोगों ने कोलेबिरा विधायक एनोस एक्का की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया़ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की़ शोक व्यक्त करनेवालों में जिप सदस्य के अलावा ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रदीप केसरी, मतियस बागे, बिरसा मांझी, ललन प्रसाद आदि शामिल हैं.
इधर, जलडेगा में भी शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी़ इस निमित सुभाष साहू के आवास में झापा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जहां लोगों ने शोक व्यक्त किया़ मौके पर जॉनसन कंडुलना, मोती लाल साहू, महाप्रसाद सिंह व गोडिवन कंडुलना के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
