जमीनी विवाद को सुलझाने का प्रयास

सिमडेगा़ : कोनपाला में पिता-पुत्र के बीच उठे जमीनी विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया. समझौते को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, किंतु ग्राम सभा में फिलहाल समझौता सफल नहीं हो पाया. जानकारी के मुताबिक, कोनपाला निवासी देवनिश कुजूर ने विज्ञापन प्रकाशित कर अपने बड़े बेटे लेवियर कुजूर को जमीन एवं अन्य […]

सिमडेगा़ : कोनपाला में पिता-पुत्र के बीच उठे जमीनी विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया. समझौते को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, किंतु ग्राम सभा में फिलहाल समझौता सफल नहीं हो पाया. जानकारी के मुताबिक, कोनपाला निवासी देवनिश कुजूर ने विज्ञापन प्रकाशित कर अपने बड़े बेटे लेवियर कुजूर को जमीन एवं अन्य संपत्ति से बेदखल करने की घोषणा कर दी है.
उक्त विवाद को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, किंतु काफी समझाने के बाद भी समझौता नहीं हो पाया. देवनिश कुजूर ने ग्राम सभा के निर्णय को मानने से इनकार कर दिया. ग्राम सभा के सदस्यों ने कहा कि जेवियर कुजूर देवनिश कुजूर का बड़ा पुत्र है, इसलिए उसे संपत्ति में अधिकार मिलना ही चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >