वन की रक्षा भी पुलिस की जिम्मेवारी

समीक्षा. एसपी ने कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, कहा एसपी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों के साथ बैठक की़ इसमें मई में जिले में हुई आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की़ उन्होंने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और लंबित मामलों का शीघ्र निबटारा करने को कहा़ सिमडेगा […]

समीक्षा. एसपी ने कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, कहा
एसपी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों के साथ बैठक की़ इसमें मई में जिले में हुई आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की़ उन्होंने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और लंबित मामलों का शीघ्र निबटारा करने को कहा़
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक एसपी राजीव रंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. एसपी श्री सिंह ने थाना प्रभारियों से कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ वन एवं पर्यावरण की रक्षा भी पुलिस की जिम्मेवारी है.
वनों की अवैध रूप से कटाई गंभीर समस्या बन गयी है. जंगलों की कटाई एवं पत्थर उत्खनन से संबंधित कभी कोई मामला आये, तो उसे गंभीरता से लें और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि क्षेत्र को भयमुक्त बनायें. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें तथा फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करें.
लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करें, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. इसी तरह उग्रवादी गतिविधियों पर नजर रखते हुए उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें. थाना क्षेत्रों में गश्ती कार्य में भी तेजी लायें, ताकि क्षेत्र के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें.
बैठक में उपस्थित सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों ने पिछले माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. मौके पर मुख्य रूप से एएसपी अभियान सरोज कुमार, एसडीपीओ मो कौशर अली, एसडीपीओ प्रदीप उरांव, सिमडेगा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, कोलेबिरा थाना प्रभारी मनोहर कुमार, जलडेगा थाना प्रभारी सामुएल लिंडा, बोलबा थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, कुरडेग थाना प्रभारी रवींद्र कुमार, केरसई थाना प्रभारी सुभाष कुमार सिंह, पाकरटांड़ थाना प्रभारी बृज कुमार व बांसजोर ओपी प्रभारी सुशील कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >