भारतीय फुटबॉल टीम : बीणा केरकेट्टा बनीं चयन समिति की सदस्य

सिमडेगा : गुमला जिला के सिसई की रहनेवाली बीणा केरकेट्टा भारतीय पुरुष व महिला फुटबॉल टीम चयनकर्ता समिति की सदस्य बनायी गयी हैं. वह वर्तमान में एसएस प्लस टू हाईस्कूल सिमडेगा फुटबॉल सेंटर की कोच हैं. वह अभी तेलंगाना में हैं. वहां महिला व पुरुष फुटबॉल टीम को लेकर गयी हैं. फोन पर बातचीत में […]

सिमडेगा : गुमला जिला के सिसई की रहनेवाली बीणा केरकेट्टा भारतीय पुरुष व महिला फुटबॉल टीम चयनकर्ता समिति की सदस्य बनायी गयी हैं. वह वर्तमान में एसएस प्लस टू हाईस्कूल सिमडेगा फुटबॉल सेंटर की कोच हैं. वह अभी तेलंगाना में हैं. वहां महिला व पुरुष फुटबॉल टीम को लेकर गयी हैं.
फोन पर बातचीत में बीणा केरकेट्टा ने बताया : राष्ट्रीय टीम की चयन समिति का सदस्य बनाया जाना गौरव की बात है. भारतीय महिला हॉकी व महिला फुटबॉल दोनों की राष्ट्रीय चयनकर्ता समिति की सदस्य बनने से अब जिम्मेवारी और बढ़ गयी है़ इधर, सिमडेगा हॉकी संघ के सचिव मनोज कोनबेगी ने बीणा केरकेट्टा के चयन समिति का सदस्य बनने पर बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >