लकड़ी लदा पिकअप वैन जब्त, दो गिरफ्तार

सिमडेगा़ : बांसजोर के तरगा वन क्षेत्र से रेंजर सुरेश राम ने लकड़ी लदा पिकअप वैन जब्त किया तथा दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में ओड़िशा के कुआरमुंडा निवासी लुकमान मियां एवं मनोज बरवा शामिल हैं. […]

सिमडेगा़ : बांसजोर के तरगा वन क्षेत्र से रेंजर सुरेश राम ने लकड़ी लदा पिकअप वैन जब्त किया तथा दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया.
गिरफ्तार लोगों में ओड़िशा के कुआरमुंडा निवासी लुकमान मियां एवं मनोज बरवा शामिल हैं. रेंजर सुरेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी तरगा के मंदिर के निकट अवैध रूप से लकड़ी वाहन पर लोड किया जा रहा है. सूचना मिलते ही वहां पहुंचे और लकड़ी लदे वाहन को जब्त कर लिया. छापामारी दल में वन कर्मी अनिरूद्ध राम, मिथिलेश प्रसाद, करणदेव सिंह सहित पुलिस के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >