बोलबा : बोलबा थाना क्षेत्र के लेटाबेड़ा गांव में रफैल डुंगडुंग ने टांगी से मार कर अपनी पत्नी मुक्ति डुंगडुंग की हत्या कर दी. रफैल को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है़ घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई की रात खाना खाने के बाद रफैल डुंगडुंग पूरे परिवार के साथ सोने चला गया़
रात करीब 12 बजे रफैल का बेटा शैलेश, बेटी कुल्ता एवं दादी अल्बिना ने बचाओ- बचाओ की अावाज सुन कर सभी कमरे की ओर दौड़े, जहां मुक्ति डुंगडुंग खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी. इसकी सूचना ग्रामीणों ने बोलबा थाना को दी. पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.
पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति रफैल डुंगडुंग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के पूछताछ में रफैल ने बताया कि पत्नी किसी दूसरे के साथ प्रेम करती थी, जबकि ग्रामीणों ने इसे गलत बताया है. ग्रामीणों ने पुलिास को बताया कि रफैल हमेशा झगड़ा करता था. इस संबंध में आरोपी के पुत्र शैलेश डुंगडुंग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है़
