मामा-भांजे की मौत

दुर्घटना. कटहलटांड के समीप कार व बाइक में सीधी भिड़ंत एक घायल कोलेबिरा(सिमडेगा) : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कटहलटांड़ के समीप सिमडेगा-कोलेबिरा मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल व कार की सीधी भिड़ंत में मामा-भांजे की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, कोनबीर बसिया निवासी पवन केरकेट्टा, जॉन […]

दुर्घटना. कटहलटांड के समीप कार व बाइक में सीधी भिड़ंत
एक घायल
कोलेबिरा(सिमडेगा) : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कटहलटांड़ के समीप सिमडेगा-कोलेबिरा मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल व कार की सीधी भिड़ंत में मामा-भांजे की मौत हो गयी. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, कोनबीर बसिया निवासी पवन केरकेट्टा, जॉन सोरेंग व प्रफुल्ल सोरेंग मोटरसाइकिल (जेएच01एबी-9094) से सिमडेगा से कोलेबिरा की ओर जा रहे थे.
इस क्रम में कटहल टांड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार (जेएच 20 सी-9869 ) से सीधी भिड़ंत हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार मोटरसाइकिल को चपेट मे लेते हुए पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार जॉन सोरेंग एवं प्रफुल्ल सोरेंग की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. दोनों रिश्ते में मामा-भांजे थे.
वहीं पवन केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे मे लिया़ घायल पवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >