तीन लाख ठगी के आरोप में गिरफ्तार

सिमडेगा़ : एक बेरोजगार युवक से तीन लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि कुरडेग प्रखंड के धरनटांगर निवासी अनिल मिंज ने वर्ष 2015 में पीएमआरवाइ के तहत पांच लाख रुपये बैंक से ऋण लिया था. ऋण लेने की […]

सिमडेगा़ : एक बेरोजगार युवक से तीन लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि कुरडेग प्रखंड के धरनटांगर निवासी अनिल मिंज ने वर्ष 2015 में पीएमआरवाइ के तहत पांच लाख रुपये बैंक से ऋण लिया था. ऋण लेने की जानकारी उसके पूर्व परिचित चुटिया रांची निवासी सतवींद्र सिंह को हुई.
सत्यवींद्र सिंह ने अनिल मिंज से संपर्क कर कहा कि वह जो व्यवसाय शुरू करना चाहता है, उसमें वह उसकी मदद कर सकता है. उसने कहा कि वह सामान की खरीदारी 20 प्रतिशत कम दर में करा सकता है. उसके झांसे में आकर अनिल मिंज ने सत्यवींद्र को तीन लाख रूपये दे दिये. इसके बाद सत्यवींद्र ने न तो सामान दिलवाये और न ही पैसे लौटाये. विवश होकर अनिल मिंज ने कुरडेग थाना में सत्यवींद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने उसे रांची से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >