धरना पर डटे हैं अनुसचिवीय कर्मचारी

कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से कार्य हो रहा प्रभावित जलडेगा(सिमडेगा) : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले के अनुसचिवीय कर्मचारी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन भी समाहरणालय के निकट धरने पर डटे रहे. कर्मचारी अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में नारे लगाये़ सरकार विरोधी नारेबाजी भी करते रहे. कर्मचारियों ने […]

कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से कार्य हो रहा प्रभावित
जलडेगा(सिमडेगा) : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले के अनुसचिवीय कर्मचारी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन भी समाहरणालय के निकट धरने पर डटे रहे. कर्मचारी अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में नारे लगाये़ सरकार विरोधी नारेबाजी भी करते रहे. कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के झूठे आश्वासन से हम परेशान हैं. हमारी जायज मागों को पूरा करना ही होगा. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगा. इधर, कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से विभागीय कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है.
धरना में मुख्य रूप से लाल मोहन साहू, ओमप्रकाश पाल, अरुण कुमार शर्मा, मो नावेद, सामुएल केरकेट्टा, उपेंद्र बैठा, रंगनाथ पाठक, बैजनाथ प्रसाद, कंचन कुजूर, संजय कुमार, हरिंद्र विश्वकर्मा, दिवाकर प्रसाद, अशोक केरकेट्टा, दिलीप सिंह, संतोष तिर्की, धनेश्वर उरांव, सावना धनवार, विलसन डुंगडुंग, विजय बिलुंग, उदय कुमार, संगीता थापा, फुलकुमारी देवी, रूकमणि देवी, नकुल महली, राजीव रंजन प्रसाद, प्रदीप कुमार यादव, भुपाल सिंह, वृंदा महली, असरू पांडेय, मो अफजल हुसैन, तलेस्फोर लकड़ा, जतन बिलुंग, स्वाति सुरीन, प्रफुल्लित पूर्ति आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >