कोलेबिरा में पत्थरों का अवैध उत्खनन जोरों पर

कोलेबिरा : प्रखंड के जामटोली पहाड़ में अवैध रूप से पत्थर उत्खनन का कार्य चल रहा है. इस पहाड़ के एक एकड़ हिस्से को संबंधित विभाग द्वारा लीज दिया गया है. पूरा पहाड़ 25 से 30 एकड़ में है. वर्तमान समय में पूरे पहाड़ के 20-22 एकड़ में अवैध उत्खनन जारी है. बताया जा रहा […]

कोलेबिरा : प्रखंड के जामटोली पहाड़ में अवैध रूप से पत्थर उत्खनन का कार्य चल रहा है. इस पहाड़ के एक एकड़ हिस्से को संबंधित विभाग द्वारा लीज दिया गया है. पूरा पहाड़ 25 से 30 एकड़ में है. वर्तमान समय में पूरे पहाड़ के 20-22 एकड़ में अवैध उत्खनन जारी है. बताया जा रहा है इस पहाड़ में लगभग 100 मजदूर दिन भर पत्थर तोड़ने में लगे है.
मजे की बात यह है कि लीज के लिए निर्धारित शर्त के अनुरूप अभी तक सीमांकन भी नहीं किया गया है. इस कारण लीजधारी अपने निर्धारित सीमा से कई गुणा आगे बढ़ कर उत्खनन का कार्य कर रहे है.
इस पहाड़ से प्रतिदिन 30 से 40 ट्रैक्टर पत्थर जिले के कई स्थानों में भेजा जा रहा है. अवैध रूप से उत्खनन करने वाले का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वे एक ही चालान में दिनभर पत्थर ढुलाई का कार्य कर रहे है. ग्रामीण दबी जुबान से कहते हैं कि बिना संबंधित विभाग की मरजी से इतने बड़े स्तर पर अवैध उत्खनन नहीं किया जा सकता है. इस पहाड़ से पत्थर उत्खनन कर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर भंडारण किया जा रहा है.
सिर्फ यहीं नहीं, इसके अलावा प्रखंड के पीठरटोली, गम्हारटोली, शिवनाथपुर, कनजोगा, टांगरटोली, बोकबा, गोबरधंसा, बरसलोया, सरंगापानी आदि जगहों में भी धड़ल्ले से अवैध पत्थर उत्खनन का कारोबार फल फूल रहा है. इस संबंध में कोलेबिरा अंचलाधिकारी अमर जॉन आइंद से बात करने पर उन्होंने कहा जल्द ही इस मामले की जांच की जायेगी. जांच में दोषी पाये जाने पर लीजधारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. अवैध रूप से पत्थर तोड़ाई करने वाले लोगों को जल्द ही चिह्नित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >