स्थानीय नीति मंजूर नहीं

विरोध. सिमडेगा में झामुमो का धरना, लुइस कुजूर ने कहा सिमडेगा : सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीय नीति के विरोध में अनुमंडल कार्यालय के निकट झारखंड मुक्ति मोरचा ने शनिवार को धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष लुइस कुजूर ने कहा कि सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीय नीति को हम मंजूर नहीं […]

विरोध. सिमडेगा में झामुमो का धरना, लुइस कुजूर ने कहा
सिमडेगा : सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीय नीति के विरोध में अनुमंडल कार्यालय के निकट झारखंड मुक्ति मोरचा ने शनिवार को धरना दिया. धरना को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष लुइस कुजूर ने कहा कि सरकार द्वारा परिभाषित स्थानीय नीति को हम मंजूर नहीं कर सकते हैं.
यह नीति आदिवासी-मूलवासी विरोधी है. कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद बाहरी हैं, इसलिए उन्होंने बाहर के लोगों के हित के लिए 1985 को आधार मान कर स्थानीय नीति व नियोजन नीति बनायी है. उन्होंने कहा कि 1932 को आधार मान की ही स्थानीय नीति बनायी जानी चाहिए. यदि इस नीति को वापस नहीं लिया गया, तो पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे. जिला सचिव गुलरेज अहमद ने कहा कि स्थानीय नीति शोषण एवं दोहन की नीति है. इससे आदिवासियों का शोषण होगा. आदिवासी-मूलवासी के अधिकार का हनन है. भारतीय जनता पार्टी हमारी पहचान को मिटा कर जंगलवासी बनना चाहती है. भाजपा विकास के नाम पर विनाश तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है.
जिला प्रवक्ता सुधीर ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना यहां के गरीब आदिवासी-मूलवासी के उत्थान के लिए हुआ था, जिसकी वर्तमान भाजपा सरकार अनदेखी कर रही है. धन्यवाद ज्ञापन अनिता कुजूर ने किया. कार्यक्रम का संचालन किशोर डांग ने किया. इस अवसर पर मसीह बा, रोजालिया कंडुलना, पुष्पा समद, किरण नौरंगी, नुवास किड़ो, पौलुस बरजो, दुवराज लकड़ा,निखिल बाड़ा, झुनु मियां, मो इरशाद, मो आरिफ, वसी अहमद, गौरी प्रसाद, बिरसाज मेहर सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >