मधुमक्खियों के हमले में कई लोग जख्मी

केरसई (सिमडेगा) : प्रखंड के किनकेल साप्ताहिक बाजार में मधुमक्खियों के हमले से अफरा तफरी मच गयी़ बाजार परिसर स्थित एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था. किसी ने उन्हें छेड़ दिया. इसके बाद मधुमक्खियों ने बाजार में आये लोगों पर हमला कर दिया, जिससे अफरा तफरी मच गयी. लोग दुकान आदि छोड़ कर भाग […]

केरसई (सिमडेगा) : प्रखंड के किनकेल साप्ताहिक बाजार में मधुमक्खियों के हमले से अफरा तफरी मच गयी़ बाजार परिसर स्थित एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था. किसी ने उन्हें छेड़ दिया.

इसके बाद मधुमक्खियों ने बाजार में आये लोगों पर हमला कर दिया, जिससे अफरा तफरी मच गयी. लोग दुकान आदि छोड़ कर भाग खड़े हुए. थॉमस खड़िया, गुलाबी देवी, सुजीत मिंज, सुमन केरकेट्टा, निरल केरकेट्टा, जुगल प्रसाद व प्रियेश प्रसाद सहित दर्जनों लोगों को मधुमख्यियों ने काट कर जख्मी कर दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >