याद किये गये चाचा नेहरू

सिमडेगा. कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. जिला उपाध्यक्ष डीडी सिंह, सिमडेगा विधानसभा प्रत्याशी बेंजामिन लकड़ा सहित अन्य कांग्रेसियों ने जवाहरलाल नेहरू की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया. मौके पर बेंजामिन लकड़ा ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. यही […]

सिमडेगा. कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनायी गयी. जिला उपाध्यक्ष डीडी सिंह, सिमडेगा विधानसभा प्रत्याशी बेंजामिन लकड़ा सहित अन्य कांग्रेसियों ने जवाहरलाल नेहरू की तसवीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया. मौके पर बेंजामिन लकड़ा ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. यही कारण है कि पंडित नेहरू को देश का प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया. हमें पंडित नेहरू की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए. मौके पर मुख्य रूप से मो समी आलम, विक्सल कोंगाड़ी, केके रोहिल्ला, अनूप लकड़ा, थियोदोर किड़ो, अनूप केसरी, जोनसन मिंज, रावेल लकड़ा, अहलाद केरकेट्टा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >