होली के दिन हुई थी बस स्टैंड में हत्या
सिमडेगा : सदर थाना पुलिस ने होली के दिन स्थानीय बस स्टैंड में हुई हत्याकांड का उदभेदन करते हुए हत्या के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार स्थानीय बस स्टैंड परिसर से होली के दूसरे दिन ललन सिंह नामक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था. ललन सिंह सलडेगा स्थित अपने परिजनों से मिल कर अपने घर रोहतास जाने के लिये स्थानीय बस स्टैंड आया था. घटना के दिन ललन सिंह भी नशे में धूत था. घटना के बाद उसका मोबाइल गायब था. हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. छानबीन के क्रम में ललन सिंह का मोबाइल को पुलिस ने ट्रेस किया.
छानबीन के बाद पुलिस ने ललन सिंह का मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने पिंटू वर्मा को राने टोली सलडेगा से गिरफ्तार किया. ¨पटू वर्मा को राने टोली में किराया में रहता था. पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीपीओ रामगहन उरांव ने बताया कि लूट को लेकर ही ¨पटू वर्मा ने ललन सिंह की हत्याकांड को अंजाम दिया था.
¨पटू वर्मा ललन सिंह का ही मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था. एसडीपीओ ने यह भी बताया कि ¨पटू नगर भवन स्थित मंथन कार्यालय में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था. उसके पास से ताला तोड़ने का सामान छेनी, हथौड़ी, कटर, कैंची के अलावा चोरी का सामान भी बरामद किया गया. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से एसडीपीओ के अलावा इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा आदि उपस्थित थे.
