मिल जुल कर त्योहार मनायें: उपायुक्त

सिमडेगा: दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर बुधवार को समाहरणालय में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनायें. सभी संप्रदाय के लोग आपसी प्रेम एवं सदभाव के साथ एक-दूसरे के सहयोगी बनें. पूजा से पहले स्ट्रीट लाइट और मास्ट लाइट दुरुस्त की जायेंगी. श्री […]

सिमडेगा: दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर बुधवार को समाहरणालय में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनायें. सभी संप्रदाय के लोग आपसी प्रेम एवं सदभाव के साथ एक-दूसरे के सहयोगी बनें. पूजा से पहले स्ट्रीट लाइट और मास्ट लाइट दुरुस्त की जायेंगी.

श्री भजंत्री ने पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि हर हाल में मूर्ति का विसर्जन समय पर करें. रात 10 बजे के बाद नियमानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करें. नगर परिषद् को शहर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. पेयजल विभाग को मुख्य आयोजन स्थलों पर पानी टैंकरों की व्यवस्था करने काे कहा गया.

30 सितंबर को रावण दहन होगा. मुहर्रम जुलूस तीन अक्तूबर को निकाला जायेगा. शहर के संवेदनशील स्थलों एवं विसर्जन जुलूस में जवानों की चौकसी बढ़ायी जायेगी. दोनों समुदाय के आयोजन समिति को निर्देश दिया कि विवादित गाना न बजायें. दुर्गा पूजा समिति तथा मुहर्रम समिति को सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है. उपायुक्त ने चार दिन शराब बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया. इसके लिए उत्पाद अधीक्षक को अभियान चलाने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >