एएसए ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल का पुतला फूंका

सिमडेगा: शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के समीप आदिवासी सेंगेल अभियान(एएसए) के तत्वावधान में मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का पुतला फूंका गया. एएसए के कार्यकर्ता पुतला दहन के दौरान सरकार के विरोध में नारे भी लगाये. पुतला दहन में शामिल लोग स्थानीय नीति रद्द करने, भू-अर्जन कानून 2017 को रद्द करने, धर्म […]

सिमडेगा: शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के समीप आदिवासी सेंगेल अभियान(एएसए) के तत्वावधान में मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का पुतला फूंका गया.

एएसए के कार्यकर्ता पुतला दहन के दौरान सरकार के विरोध में नारे भी लगाये. पुतला दहन में शामिल लोग स्थानीय नीति रद्द करने, भू-अर्जन कानून 2017 को रद्द करने, धर्म स्वतंत्रता निषेध कानून को रद्द करने एवं झारखंड के सभी एमएयू को रद्द करने की मांग कर रहे थे. इस अवसर पर आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश युवा संयोजक नील जस्टीन बेक ने कहा कि सरकार आदिवासियों का अस्तित्व ही समाप्त करना चाहती है.

नये-नये बिल पारित कर आदिवासियों को कुचलने एवं बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत में सरकार की मनमानी चलने नहीं दी जायेगी. अब भाजपा की इस सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है. इस अवसर पर फ्रेंकलिन तिर्की, विकास कंडुलना, शशि साइमन बाड़ा, एवेनजेलिस्ता कंडुलना, एडमोन मिंज, अर्जुन साव व पात्रों के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >