आदर में नये डाक घर का उदघाटन

घाघरा. प्रखंड के आदर गांव में नये डाकघर का उदघाटन शुक्रवार को राजीव मुखिया के निजी आवास में किया गया. मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक रवि रंजन कुमार व चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. पोस्ट मास्टर कुंदन साहू ने बताया कि पहले से जो डाक घर था, वह जर्जर हो गया है. इसके […]

घाघरा. प्रखंड के आदर गांव में नये डाकघर का उदघाटन शुक्रवार को राजीव मुखिया के निजी आवास में किया गया. मुख्य अतिथि डाक निरीक्षक रवि रंजन कुमार व चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया. पोस्ट मास्टर कुंदन साहू ने बताया कि पहले से जो डाक घर था, वह जर्जर हो गया है.
इसके बाद नये डाक घर के रूप में मुखिया कॉम्पलेक्स में किया गया. अतिथियों द्वारा ग्रामीणों को सुकन्या समृद्धि योजना, आरपीएलआइ जैसे इंश्योरेंस व मंथली खाता व फिक्स डिपोजिट के संबंध में जानकारी दी गयी. मौके पर मुखिया राजीव भगत, राजेश महतो, कुंदन कुमार साहू, सनिया उरांव, हरिश्चंद्र भगत, एतवा उरांव, अंजेलुस इंदवार, सुरेश साहू, राधेश्याम प्रजापति, चंद्रदेव लकड़ा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >