शिक्षा क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं: शैलेश

सिमडेगा : उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उवि में कक्षा 10 की छात्राओं के लिए परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. उक्त छात्राएं परीक्षा के बाद प्री टेस्ट व टेस्ट परीक्षा के बाद माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा में भाग लेंगी. मुख्य अतिथि के रूप में होली स्पीरिट इंगलिश स्कूल के प्राचार्य फादर शैलेश उपस्थित थे. विद्यालय […]

सिमडेगा : उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उवि में कक्षा 10 की छात्राओं के लिए परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. उक्त छात्राएं परीक्षा के बाद प्री टेस्ट व टेस्ट परीक्षा के बाद माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा में भाग लेंगी.
मुख्य अतिथि के रूप में होली स्पीरिट इंगलिश स्कूल के प्राचार्य फादर शैलेश उपस्थित थे. विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों का मनमोह लिया. छात्राओं ने आकर्षक स्वागत गीत प्रस्तुत की. मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने छात्राओं के बीच परीक्षाफल वितरण करते हुए माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा के लिए टिप्स दिये. मौके पर फादर शैलेश ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में कई चुनौतियां है.
चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करें. कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें, तभी कामयाबी हासिल होगी. उद्देश्य व लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करें. कहा कि सिर्फ पास करना मायने नहीं रखता, अच्छे अंक से पास करेंगे, तभी लाभ मिलेगा.
कहा कि व्यक्तिगत अभिरुचि व कार्य क्षमता का होना जरूरी है. फादर ने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को विशेष नजर बनायें रखें. उन्होंने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं से कहा कि वह क्रियाशील बनें व सेवा भाव से काम करें. बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करें, तभी बच्चे अच्छा करेंगे. स्वागत भाषण विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बेरनादेत कुजूर ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >