कंधे पर साइकिल लाद ग्रामीण पार करते हैं नदी

केरसई: बासेन पंचायत के करंगागुड़ी कुसमाजोर नदी पर बना पुल दो साल पूर्व ही क्षतिग्रस्त हो गया. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में समस्या और भी बढ़ जाती है. लोग कंधे पर साइकिल लाद कर नदी पार करते हैं. दो पहिया चालक भी जान जोखिम में […]

केरसई: बासेन पंचायत के करंगागुड़ी कुसमाजोर नदी पर बना पुल दो साल पूर्व ही क्षतिग्रस्त हो गया. इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में समस्या और भी बढ़ जाती है. लोग कंधे पर साइकिल लाद कर नदी पार करते हैं. दो पहिया चालक भी जान जोखिम में डाल कर नदी पार करते हैं.

नदी में पानी भर जाने से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासेन तथा राजकीय मध्य विद्यालय गुझरिया के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं. उनकी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो जाती है. पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से बासेन बखरीटोली, बथानटोली, मकरबुढ़, भंडारटोली, कुसुमटोली, पतराटोली, सड़कटोली,गुझरिया, झुमकाछापर, महतोटोली, बरटोली आदि गांव के लोग प्रभावित हुए हैं.

उक्त गांव के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए इन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. उक्त सभी गांव के ग्रामीणों ने पुल निर्माण शीघ्र करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >