समय पर रिपोर्ट जमा करें

आधार सीडिंग व किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा अनुपस्थित रहनेवालों से मांगा गया स्पष्टीकरण सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बैंक से प्राप्त आधार सीडिंग तथा किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि सभी बैंकर्स तथा कर्मी एक्टिव होकर […]

आधार सीडिंग व किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा
अनुपस्थित रहनेवालों से मांगा गया स्पष्टीकरण
सिमडेगा : समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बैंक से प्राप्त आधार सीडिंग तथा किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि सभी बैंकर्स तथा कर्मी एक्टिव होकर कार्य करें. आधार सीडिंग तथा मोबाइल सीडिंग की धीमी गति को देखते हुए उपायुक्त ने नाराजगी जतायी और सभी बैंकर्स को दिशा-निर्देश दिया.
कहा कि जो खाताधारी आपके बैंक में राशि तथा पास बुक अपडेट के लिए आते हैं, उनका आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर अवश्य अंकित करें. महिला मंडल तथा सखी मंडल द्वारा जिन-जिन बैंकों में ऋण के लिए आवेदन दिया गया है, उनका निष्पादन शीघ्र करें. अगली बैठक में जिन बैंकों की कार्य प्रगति में कमी दिखेगी, उन बैंकों के शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई करते हुए सीएलबीसी व उच्च स्तरीय पदाधिकारी को पत्र प्रेषित किया जायेगा. इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक भोलानाथ कुजूर, बैंक ऑफ बड़ौदा राहुल तिग्गा, आइसीआइसीआइ बैंक के रजनीश कुमार, सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के जयंत कुमार को बैठक से अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण की मांग की. एलडीएम ने बताया कि बैंक द्वारा समय पर रिपोर्ट नहीं जमा की जाती है. उपायुक्त ने सभी शाखा प्रबंधक को सही समय पर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया.
जेएसएलपीएस के श्री गुप्ता द्वारा बताया गया कि एसबीआइ ब्रांच द्वारा एसएचजी ग्रुप का आवेदन जमा करने पर स्वीकार नहीं किया जाता है. साथ ही खाता खोलने में आनाकानी किया जाता है. उपायुक्त ने सभी बैंक प्रबंधक को कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को निष्पादन समय सीमा के अंदर पूरा करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >