धर्म की स्वतंत्रता सभी का मौलिक अधिकार

सिमडेगा: धर्मांतरण बिल के विरोध में आदिवासीय सेंगेल अभियान के तत्वावधान में आदिवासी समुदाय के लोगों ने बुधवार को विरोध जुलूस निकाला तथा सभा की. जुलूस की शुरुआत अलबर्ट एक्का स्टेडियम से की गयी. जुलूस में लगभग आठ हजार आदिवासियों ने भाग लिया. जुलूस में शामिल लोग शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अलबर्ट […]

सिमडेगा: धर्मांतरण बिल के विरोध में आदिवासीय सेंगेल अभियान के तत्वावधान में आदिवासी समुदाय के लोगों ने बुधवार को विरोध जुलूस निकाला तथा सभा की. जुलूस की शुरुआत अलबर्ट एक्का स्टेडियम से की गयी. जुलूस में लगभग आठ हजार आदिवासियों ने भाग लिया. जुलूस में शामिल लोग शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अलबर्ट एक्का स्टेडियम में पहुंचे. जुलूस में शामिल लोग धर्मांतरण बिल वापस लो, सरना कोड लागू करो, सरकार गिराओ झारखंड बचाओ, ईसाईयों पर अत्याचार करना बंद करो आदि नरेबाजी कर रहे थे. जुलूस के बाद अलबर्ट एक्का स्टेडियम में सभा का आयोजन किया गया.

सभा में आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश संयोजक थियोडोर किड़ो ने कहा कि धर्म की स्वतंत्रता सभी का मौलिक अधिकार है. किंतु राज्य की भाजपा सरकार मौलिक अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही है. कोई भी सरकार संविधान के विरुद्ध कानून नहीं बना सकती है. सरकार द्वारा पारित किया गया धर्मांतरण बिल गैर जरूरी है. सरकार धर्मांतरण बिल लाकर ईसाई, सरना एवं आदिवासी की एकता को तोड़ने एवं ईसाई समाज को प्रताड़ित करना चाहती है. प्रमंडलीय संयोजक नील जस्टीन बेक ने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान सरकार की मंशा को कभी पूरा नहीं होने देगा.

जिस तरह सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किये गये संशोधन को वापस लेने पर मजबूर किया, उसी तरत धर्मांतरण बिल, भूमि अधिग्रहण बिल, गलत स्थानीय नीति को रद्द करने पर मजबूर कर दिया जायेगा. नियेल तिर्की ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, जो हमारी जमीन एवं अधिकार को लूटना चाहती है, किंतु सरकार की मंशा को हम भी पूरा नहीं होने देंगे. कार्यक्रम का संचालन प्रमंडलीय संयोजक नील जस्टीन बेक ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला मुख्य संयोजक सेबेस्तीयन एक्का ने किया. मौके पर पास्टर फ्रेंकलिन तिर्की, महिला मोरचा अध्यक्ष एभेनजेलिस्ता कंडुलना , रितेश किड़ो, विकास कंडुलना, शीतल एक्का, शशि बाड़ा व कुलकांत केरकेट्टा के अलावा काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >