नाराजगी: सलडेगा में शराब दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने निकाला जुलूस

सिमडेगा: सलडेगा में शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे कुछ लोगों पर प्रशासन द्वारा केस दर्ज किये जाने के विरोध में सलडेगा के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में जुलूूस निकाला. जुलूस में शामिल लोग उक्त स्थल से शराब दुकान हटाने व दर्ज केस वापस लेने की मांग कर रहे थे. जुलूस की […]

सिमडेगा: सलडेगा में शराब दुकान हटाने की मांग कर रहे कुछ लोगों पर प्रशासन द्वारा केस दर्ज किये जाने के विरोध में सलडेगा के लोगों ने कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में जुलूूस निकाला. जुलूस में शामिल लोग उक्त स्थल से शराब दुकान हटाने व दर्ज केस वापस लेने की मांग कर रहे थे. जुलूस की शुरुआत सलडेगा चौक से की गयी.

विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ जुलूस पुन: सलडेगा चौक पहुंचा, जहां अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाये. जुलूस में पूर्व विधायक नियेल तिर्की, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह रोहिल्ला, युवा जिला अध्यक्ष विशाल तिर्की, अनूप केसरी, जॉनसन मिंज, अरुण सिंह, राजेश कुमार सिंह, इंदु देवी, स्वाति सिंह व बिरंजन बाड़ा के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल थे. ज्ञात हो कि सलडेगा में सरकार द्वारा खोली गयी शराब दुकान का वहां के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है.

इस मांग को लेकर पिछले दिनों सलडेगा के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंप कर शराब दुकान को अन्यत्र ले जाने की मांग की थी, किंतु प्रशासन ने मांग करने वाले पांच लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज करा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >