एसडीओ की जांच में अस्पताल प्रशासन दोषी

गुमला; बसिया प्रखंड के केदली ममरला गांव निवासी करण सिंह के बेटे सुमन सिंह की मौत के मामले में एसडीओ केके राजहंस व बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने जांच की. दोनों अधिकारी डीसी श्रवण साय के निर्देश पर शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे तक अस्पताल में जांच की. इस दौरान अस्पताल के कई […]

गुमला; बसिया प्रखंड के केदली ममरला गांव निवासी करण सिंह के बेटे सुमन सिंह की मौत के मामले में एसडीओ केके राजहंस व बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने जांच की. दोनों अधिकारी डीसी श्रवण साय के निर्देश पर शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे तक अस्पताल में जांच की. इस दौरान अस्पताल के कई लोगों से पूछताछ की गयी. एसडीओ की जांच में बच्चे की मौत में अस्पताल प्रशासन दोषी पाया गया है.

अपनी जांच रिपोर्ट में एसडीओ ने कहा है कि दिन के एक बजे करण ने अपने बेटे सुमन को अस्पताल में भरती कराया. डॉक्टर ने सादे कागज में दवा लिख कर लाने के लिए कहा. करण दवा खरीदने अस्पताल से बाहर निजी दुकान गया, जहां दो दवा नहीं मिली. जब करण वापस आया, तो उसके बेटे की मौत हो गयी थी. करण ने बेटे के शव को गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की, तो स्टाफ नर्स ने कहा कि निजी गाड़ी कर लो. वहां पास एक टेंपो चालक था. उसने कहा कि 2500 रुपये भाड़ा लगेगा. भाड़ा सुनने के बाद करण अपने बेटे को पीठ पर लाद कर बस से घर गया. जांच से स्पष्ट हुआ है कि दवा नहीं मिलने व ससमय इलाज के अभाव में सुमन सिंह की मौत हो गयी है.

उस समय अस्पताल में तीन एंबुलेंस था. चालक भी थे. इसके बावजूद अस्पताल द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया गया. एसडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में अस्पताल के पूरे सिस्टम को दोषी ठहराया है. जांच रिपोर्ट में कई डॉक्टरों के नाम भी हैं. इधर, जांच रिपोर्ट को डीसी श्रवण साय ने कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >