झाविमो की मजबूती के लिए काम करें

गुमला: झारखंड विकास मोरचा जिला समिति की बैठक सर्किट हाउस परिसर में हुई. अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की पहचान होती है. आप ईमानदारी से पार्टी की मजबूती के लिए काम करें. इसके बाद केओ कॉलेज छात्रावास गये और छात्रावास की समस्याओं की जानकारी ली. […]

गुमला: झारखंड विकास मोरचा जिला समिति की बैठक सर्किट हाउस परिसर में हुई. अध्यक्षता पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने की. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही पार्टी की पहचान होती है.

आप ईमानदारी से पार्टी की मजबूती के लिए काम करें. इसके बाद केओ कॉलेज छात्रावास गये और छात्रावास की समस्याओं की जानकारी ली. छात्रावास के छात्रों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में लोग पक्षियों को भी घोसला से निकालने में सोचते हैं, पर प्रशासन यहां के छात्रावास में पढ़ रहे छात्रों को छात्रावास से बेदखल करने की सोच रहा है, झाविमो ऐसा नहीं होने देगा.

इसके बाद अंत्येष्टि में शामिल होने रवाना हुए. मौके पर जिलाध्यक्ष सुजीत नंदा, गोविंदा टोप्पो, महेंद्र उरांव, मो शकील, सुशील गोस्वामी, सकल सिंह, पतराज टोप्पो, पवन भगत, महेंद्र भगत, संजय भगत, संजय किंडो, महीप उरांव, बुद्धदेव उरांव व महाप्रसाद उरांव सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >