कोलेबिरा : भारी बारिश से दो घर ध्वस्त

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कुआं, तालाब भर गये हैं. नदियां उफान पर हैं. बारिश में प्रखंड के नवाटोली गांव निवासी लगनी देवी एवं लरबा गांव निवासी सोहराई खड़िया का घर गिर गया. कोलेबिरा-सिमडेगा पथ (एनएच) के मोड़ के समीप पानी के बहाव के […]

कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कुआं, तालाब भर गये हैं. नदियां उफान पर हैं.
बारिश में प्रखंड के नवाटोली गांव निवासी लगनी देवी एवं लरबा गांव निवासी सोहराई खड़िया का घर गिर गया. कोलेबिरा-सिमडेगा पथ (एनएच) के मोड़ के समीप पानी के बहाव के कारण पुलिया के दोनों किनारों पर कटाव शुरू हो गया है. इधर, कोलेबिरा डैम में पानी का रिसाव होने की खबर प्रभात खबर में छपने के बाद बीडीओ अजय भगत बुधसार को कोलेबिरा डैम पहुंच कर रिसाव का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद श्री भगत ने वरीय पदाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >