कार्रवाई तेज करने का निर्देश

रविवार को थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित करें. जनप्रतिनिधि व नागरिकों की समस्याएं सुनें सिमडेगा : समाहरणालय में बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता एसपी राजीव रंजन सिंह ने की. एसपी श्री सिंह ने थानावार आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की. एसपी ने पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप तथा अन्य नक्सली तथा अपराधियों के खिलाफ […]

रविवार को थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित करें.
जनप्रतिनिधि व नागरिकों की समस्याएं सुनें
सिमडेगा : समाहरणालय में बुधवार को अपराध समीक्षा बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता एसपी राजीव रंजन सिंह ने की. एसपी श्री सिंह ने थानावार आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की. एसपी ने पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप तथा अन्य नक्सली तथा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया. पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि वे लोग नागरिकों से बेहतर संबंध बनाने के लिए थाना में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित करें.
उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व नागरिकों को आमंत्रित कर उनकी समस्या सुनें तथा उसका समाधान करें. समीक्षा बैठक में एसपी के अलावा अभियान एसपी निर्मल गोप, एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह, आलोक कुमार सिंह, सरोज श्रीवास्तव व डीएसपी प्रदीप उरांव के अलावा सभी थानों के प्रभारी व ओपी प्रभारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >