सिमडेगा़ : सहायक पुलिस नियुक्ति परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. सिमडेगा तथा खूंटी के अभ्यर्थियों के लिए सिमडेगा में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये थे.
सभी केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. सिमडेगा के अभ्यर्थियों के लिए सेंट मेरीज हाई स्कूल एवं संत अन्ना बालक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. जबकि खूंटी के अभ्यर्थियों के लिए उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालन्तथा सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था.
परीक्षा में लगभग 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया.परीक्षा के दौरान एसपी राजीव रंजन सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसडीपीओ अमित कुमार सिंह,पुलिस इंस्पेक्टर रविशंकर सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
