शिक्षक संघ के धरना में भाग लेने की अपील

सिमडेगा : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह के आवास पर हुई. बैठक में आठ जुलाई को आयोजित धरना कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. कहा गया कि यह फैसले की घड़ी है. सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा. हमें एकजुटता का परिचय देना होगा.आठ जुलाई को आयोजित धरना कार्यक्रम में […]

सिमडेगा : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह के आवास पर हुई. बैठक में आठ जुलाई को आयोजित धरना कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. कहा गया कि यह फैसले की घड़ी है. सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा. हमें एकजुटता का परिचय देना होगा.आठ जुलाई को आयोजित धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिक्षकों से भाग लेने की अपील की गयी. बैठक में प्रेमन बागे, सुजीत एक्का, प्रेम कुमार शर्मा, ओम प्रसाद, केवल प्रसाद, राकेश किंडो, शिवशंकर व अनिल सहित अन्य उपस्थित थे.
शिविर नौ को : बानो. उकौली पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन नौ जुलाई को किया गया है. इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >