कट रहा पुल का एप्रोच पथ

बढ़ सकती है परेशानी कोलेबिरा : कोलेबिरा-कुंदुरडेगा पथ स्थित नदी पर बना पुल का एप्रोच पथ बारिश के कारण कट रहा है.इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. यदि शीघ्र इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो उक्त पुल से आवागमन ठप हो सकता है. बारिश के कारण पुल के दोनों छोर पर मिट्टी कट […]

बढ़ सकती है परेशानी
कोलेबिरा : कोलेबिरा-कुंदुरडेगा पथ स्थित नदी पर बना पुल का एप्रोच पथ बारिश के कारण कट रहा है.इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. यदि शीघ्र इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो उक्त पुल से आवागमन ठप हो सकता है. बारिश के कारण पुल के दोनों छोर पर मिट्टी कट जाने के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. ज्ञात हो कि पुल का निर्माण पांच वर्ष पूर्व किया गया था. पुल बन जाने के बाद लोगों को काफी सुविधाएं हो रही थी. समय की बचत भी हो रही थी. एप्रोच पथ के कट जाने से लोगों को कोलेबिरा आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >