रविवार की रात भी जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. मयंगसोर गांव में हाथी घुस आये तथा सुकरमनी देवी, करमी देवी, घुरन सिंह, एतवारी देवी, राम प्रसाद व बिरसा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे अनाज खा गये. इससे पूर्व जंगली हाथियों ने हलदीबेड़ा, टडयू व नवागांव आदि गांव में भी कई घरों को ध्वस्त किया है. ग्रामीण दहशत में हैं. दहशत इतनी कि ग्रामीणों ने गांव खाली कर स्कूल भवन में शरण ले रखा है. स्कूल भवन में शरण लेने के कारण पिछले तीन दिनों से विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य पूरी तरह से ठप है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाथियों का उत्पात जारी है, किंतु प्रशासन द्वारा अब तक कोई मदद नहीं दी गयी है. वन विभाग भी उदासीन है. ग्रामीणों ने शीघ्र हाथियों को खदेड़ने की मांग वन विभाग से की है.
उत्पात: बानो में थम नहीं रहा है हाथियों का उत्पात, छह घरों को ध्वस्त किया
बानो:बानो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों द्वारा अब तक दर्जनों घरों को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है. विशेष रूप से प्रखंड के मयंगसोर गांव को हाथियों ने निशाना बनाया है. यहां दो दिन पूर्व जंगली हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला था तथा कई घरों को क्षतिग्रस्त […]

बानो:बानो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों द्वारा अब तक दर्जनों घरों को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है. विशेष रूप से प्रखंड के मयंगसोर गांव को हाथियों ने निशाना बनाया है. यहां दो दिन पूर्व जंगली हाथी ने एक महिला को कुचल कर मार डाला था तथा कई घरों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया था. हाथियों को आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं.
हाथी भगाने का दल पहुंचा
जंगली हाथियों द्वारा लगातार मचाये जा रहे उत्पात को देखते हुए वन विभाग ने सिल्ली से हाथी भगाओ दल को बुलाया है. दल के सदस्य बानो पहुंच चुके हैं. दल द्वारा हाथियों को भगाने का काम शुरू किया जायेगा. दल में नौ सदस्य शामिल हैं. रेंजर विनोद कुमार ने बताया कि रात में हाथियों को भगाने का प्रयास किया जायेगा.