ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

चांडिल-मुरी रेलखंड के काड़रगामा रेलवे अंडरपास के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

चांडिल: चांडिल-मुरी रेलखंड के नीमडीह थाना अंतर्गत झिमड़ी और हैसालंग गांव के बीच काड़रगामा रेलवे अंडरपास के समीप गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान नीमडीह प्रखंड के हाईतिरूल गांव निवासी चैतन सिंह मुंडा के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घटना की सूचना रेलवे पुलिस और नीमडीह थाना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और नीमडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया और घटना किस परिस्थिति में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

घटना की खबर मिलते ही हाईतिरूल गांव में मातम पसर गया. युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल और थाना पहुंचे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >