विजय महतो को मिली भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिले की कमान

खरसावां : झारखंड भाजपा द्वारा नयी टीम बनायी गयी है. खरसावां के विजय महतो को भाजपा के सरायकेला-खरसावां का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. खरसावां के मोलाडीह निवासी विजय महतो पिछले तीन दशक से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के खरसावां विधानसभा क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि हैं.

खरसावां : झारखंड भाजपा द्वारा नयी टीम बनायी गयी है. खरसावां के विजय महतो को भाजपा के सरायकेला-खरसावां का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. खरसावां के मोलाडीह निवासी विजय महतो पिछले तीन दशक से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के खरसावां विधानसभा क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि हैं.

Also Read: आतंकी मुठभेड़ में शहीद कुलदीप उरांव का पार्थिव शरीर पहुंचा साहिबगंज, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

विजय महतो इससे पूर्व वह बीजपी के प्रदेश व जिला कार्यसमिति सदस्य तथा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं. लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का उन्हें उपहार मिला है. विजय महतो ने पहली बार 1989 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी. तभी से लेकर अब तक संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. बीजेपी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने विजय महतो को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देते हुए कहा है कि पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान देने का कार्य किया है.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना के 68 नये मामले, झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2697

विजय महतो ने जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभायेंगे. पार्टी ने बहुत बड़ा सम्मान दिया है. पार्टी का झंडा ढोने वाले उनके जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को बड़ा दायित्व दिया गया है. पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास होगा. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि पार्टी के सभी वरीय व युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे. टीम भावना के साथ कार्य करेंगे. संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे. कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखेंगे. केंद्र सरकार तथा पार्टी की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा कर संगठन का विस्तार करेंगे. हर वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ेंगे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >