तिरंगा फहराते ही गूंज उठा राजनगर, हर ओर दिखा देशभक्ति का उत्साह

राजनगर के सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थानों में धूमधाम से फहराया गया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि.

राजनगर : स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को राजनगर प्रखंड देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया. इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह खास रहा. 'वंदे मातरम्' की गूंज के बीच तिरंगा फहराया गया. राष्ट्रगान के साथ वीर स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. सुबह से ही पूरे प्रखंड में देशभक्ति का माहौल बना रहा. राजनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मलय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में सभी की सहभागिता पर जोर दिया.

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपील

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरांगना ने तिरंगा फहराया और स्वास्थ्य कर्मियों से पूरी निष्ठा के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की अपील की. वहीं, राजनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने देश के वीर शहीदों को याद किया. इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी संस्थानों के साथ-साथ विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए. पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान को याद किया गया और राष्ट्र की एकता तथा अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surendra mardi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >