पुश-अप से प्लैंक तक का हुआ मुकाबला, ईचा स्कूल में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी

राजनगर के बी एल नेवटिया स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. सारो मुर्मू और रोशन पूर्ति ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया.

राजनगर: राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अंतर्गत ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के तहत राजनगर प्रखंड के बीएल नेवटिया प्लस टू उच्च विद्यालय, ईचा में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

पुश-अप और प्लैंक चैलेंज में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

पुश-अप प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सारो मुर्मू (ब्लू हाउस) ने प्रथम तथा करिश्मा महांती (येलो हाउस) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. बालक वर्ग में रोशन पूर्ति (ब्लू हाउस) प्रथम और अंकित प्रधान (येलो हाउस) द्वितीय रहे.

प्लैंक चैलेंज के बालक वर्ग में सावन कुदादा (येलो हाउस) ने प्रथम तथा किसुन सोय (ग्रीन हाउस) ने द्वितीय स्थान हासिल किया. बालिका वर्ग में सुशीला टुडू (ब्लू हाउस) प्रथम और सुकुरमनी पूर्ति (ग्रीन हाउस) द्वितीय रहीं.

स्कीपिंग और पास द बॉल में भी विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

स्कीपिंग प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में संध्या सामड (रेड हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में बाड़ा बेसरा (ब्लू हाउस) प्रथम रहे.

बॉल पास में भाग लेते बालक

पास द बॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में किसुन सोय (ग्रीन हाउस) प्रथम तथा सन्नी हेम्ब्रम (येलो हाउस) द्वितीय रहे. बालिका वर्ग में सुरजमनी पूर्ति (ग्रीन हाउस) ने प्रथम और मलांती सुंडी (येलो हाउस) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पद्मावती बानरा ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापिका पद्मावती बानरा के अलावा राजकुमार महतो, ठाकुर दास महतो, राम मर्शाल सोरेन, नगेन्द्र सिंह, शशिकला हेम्ब्रम, कविता बिरुली, हेमांशु महतो, रीना, नीतु, शांति आदि का सराहनीय योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surendra mardi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >