गुलगुलिया बस्ती में पुलिस का छापा, चोरी कर जमीन के नीचे छिपाकर रखा था ये कीमती चीज...

खरसावां के गुलगुलिया बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर दो लाख के चोरी के आभूषण और पांच मोबाइल बरामद किए। एक महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।

खरसावां : चोरी के सामान को घर में जमीन के नीचे छिपाकर रखने का मामला सामने आया है. आमदा ओपी पुलिस ने रविवार को खरसावां थाना क्षेत्र के गुलगुलिया बस्ती में छापेमारी कर चोरी के आभूषण और पांच मोबाइल फोन बरामद किये. मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय महिला तुयू मोदी उर्फ दुर्गाश्री मोदी को गिरफ्तार किया है. बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी गयी है.

एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन

आमदा ओपी पुलिस के अनुसार, जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गयी है. तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आमदा ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान के नेतृत्व में टीम ने गुलगुलिया बस्ती स्थित एक घर में छापेमारी की. तलाशी के दौरान टीन के बक्से के पीछे जमीन में छिपाकर रखा गया एक झोला मिला. झोले की जांच करने पर कपड़े की पोटली और प्लास्टिक में रखे कई आभूषण बरामद किये गये.


चोरी का जेवर बरामद.

चांदी के आभूषण समेत सोना बरामद

पुलिस ने मौके से 10 चांदी के पायल, तीन चांदी की गले की चेन, बच्चों के पांच चांदी के कड़े, दो बिछिया, एक कमर खोसनी, पांच अंगूठियां, पांच ताबीज, कान की टप, हाथ का कड़ा और दो लॉकेट बरामद किये. साथ ही सोना जैसे दिखने वाले दो हार, दो हाथ के पंजे, एक कमर खोसनी, चार गले की चेन और एक हाथ का कड़ा/कंगन भी बरामद किया गया.

तलाशी में पांच मोबाइल बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने विवो के चार और आईटेल का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया. पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि बरामद सामान अलग-अलग स्थानों से चोरी किया गया है. पुलिस ने मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 41/26 दर्ज किया है. गिरफ्तार महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2), 317(4) एवं 317(5) के तहत कार्रवाई की गयी है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है. छापेमारी दल में आमदा ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान, पुअनि योगेश रजक, सअनि रोपना राम कांशी, आरक्षी राजेंद्र नाथ किस्कू एवं आरक्षी विश्वनाथ ठाकुर शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >