रक्षाबंधन पर सदर अस्पताल पहुंचीं छात्राएं, मरीजों और डॉक्टरों के लिए किया ये खास काम

सरायकेला के संत फ्रांसिस स्कूल की छात्राओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों और डॉक्टरों को राखी बांधी. इस पहल से अस्पताल में खुशी का माहौल रहा.

सरायकेला: रक्षाबंधन के मौके पर संत फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल, सरायकेला की छात्राओं ने सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की. भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संदेश को आगे बढ़ाते हुए छात्राएं सदर अस्पताल, सरायकेला पहुंचीं और वहां भर्ती मरीजों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधी.

विद्यालय की छात्राओं ने प्रिंसिपल फादर के निर्देश पर अस्पताल पहुंचकर सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इलाजरत मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों को राखी बांधते हुए उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की.

राखी बंधते ही अस्पताल में दिखी खुशी

छात्राओं की इस आत्मीय पहल से अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी नजर आयी. छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, सुरक्षा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है.

उन्होंने राखी बांधकर अस्पताल में मौजूद लोगों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया. छात्राओं की इस पहल की अस्पताल में मौजूद लोगों ने सराहना की.

सेवा और संवेदना की भावना विकसित करना उद्देश्य

विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, संवेदना, सामाजिक एकता और समरसता की भावना विकसित करना है. रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं की यह पहल इसी उद्देश्य की एक मिसाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >